फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hydrabad: दूसरी जाति में विवाह करने पर हैदराबाद में सड़क पर शख्स की चाकू मारकर हत्या

Sat, 21 May 2022 04:07 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हैदराबाद

सार

मृतक अपने पिता के साथ दोपहिया वाहन पर यात्रा कर रहा था, जब हमलावरों ने वाहन को रोका और कथित तौर पर चाकुओं से उस पर कई वार किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद से एक दिल दहल देने वाली खबर सामने आई है। यहां के बेगम बाजार में शुक्रवार रात पांच लोगों ने दूसरी जाति की महिला से शादी करने वाले एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि खुद का काम करने वाला नीरज ने पिछले साल महिला के परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा कि पत्नी के परिवार के सदस्यों पर उसकी हत्या करने का संदेह है। उन्होंने कहा कि मृतक अपने पिता के साथ दोपहिया वाहन पर यात्रा कर रहा था, जब हमलावरों ने वाहन को रोका और कथित तौर पर चाकुओं से उस पर कई वार किए। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें