फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: एक शख्स ने नाबालिग लिव-इन पार्टनर को गला घोंटकर मार डाला, फिर खुद लगा ली फांसी

Sat, 24 Jun 2023 11:04 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी।

सार

गुजरात के नवसारी जिले के बिलीमोरा इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग लिव-इन पार्टनर को गला घोंटकर मार डाला। फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के नवसारी जिले के बिलीमोरा इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग लिव-इन पार्टनर को गला घोंटकर मार डाला। फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शख्स की उम्र करीब 26 साल बताई जा रही है। बिलिमोरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि शख्स लगभग एक साल तक लड़की के साथ रहा था और एक कारखाने में काम करता था।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि गुरुवार की रात दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद बिहार के रहने वाले व्यक्ति ने लड़की का गला घोंट दिया और बिलिमोरा के अंटालिया गांव में घर की छत से लटक गया।  उसी अपार्टमेंट में रहने वाले व्यक्ति के एक रिश्तेदार का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि लिव-इन पार्टनर उसके बालिग होने के बाद शादी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन एक विवाहित जोड़े की तरह रहते थे।

प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के अनुसार, लड़की ने उस व्यक्ति के रिश्तेदार को बताया था कि वह ड्रग्स लेने के बाद हिंसक हो जाता और उसके साथ मारपीट करता है। गुरुवार की रात, वह व्यक्ति नशे में घर लौटा और नाबालिग के साथ उसका झगड़ा हो गया। अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें