फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guwahati: नाले में लापता लड़के के लिए तलाशी अभियान जारी, तीसरे दिन भी नहीं मिली कामयाबी; सीएम ने दी सांत्वना

Sat, 06 Jul 2024 10:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guwahati: गुवाहाटी के ज्योतिनगर इलाके में हीरालाल सरकार अपने बेटे अभिनाश को इलाके के खुले बरसाती नाले में ढूंढ रहे हैं। गुरुवार की शाम बेटा अपने पिता के स्कूटर से फिसलकर नाले में गिर गया था। 
विज्ञापन
नाले में आठ वर्षीय लड़के के लिए तलाशी अभियान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहाटी के पहाड़ी ज्योतिनगर इलाके में शनिवार को एक आठ वर्षीय लड़के के लिए तलाशी अभियान जारी रहा। बेटे की तलाश कर रहे पिता को हताश होकर लगातार तीसरे दिन खाली हाथ घरर लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने लापता लड़के के माता-पिता से अफने छोटे बेटे की खातिर रात को घर लौटने के आग्रह किया। 

विज्ञापन


हीरालाल सरकार अपने बेटे अभिनाश को इलाके के खुले बरसाती नाले में ढूंढ रहे हैं। गुरुवार की शाम बच्चा अपने पिता के स्कूटर से फिसलकर नाले में गिर गया और रात को घर नहीं लौटा। घटना के बाद राज्य के अधिकारियों ने विभिन्न मशीनों और खोजी कुत्तों के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। 

एक दुकान के बरामदे में मच्छरदानी के नीचे सो रहे हीरालाल ने जोर देकर कहा कि वह अपने बेटे को वहीं छोड़कर नहीं जा सकते। मुख्यमंत्री ने नाले के नीचे की ओर बामुनीमाइदम इलाके में खोज स्थल का दौरा किया और लापता लड़के के माता-पिता को सांत्वना दी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सरमा ने उनसे कहा, आप कल सुबह फिर से आ सकते हैं। खोज दल रात भर अपना काम जारी रखेंगे। कृपया, आप दोनों अपने छोटे बेटे की खातिर आज रात घर जाइए। आप अपनी ताकत नहीं खो सकते। आज रात घर जाइए और परमेश्वर से प्रार्थना करिए। कुछ चीजें सर्वशक्तिमान पर छोड़नी होंगी। 

सरमा ने लड़के के दादा-दादी से हीरालाल और उनकी पत्नी को मनाने और घर लेने जाने का भी अनुरोध किया। हीरालाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि कैसे अभिनाश के बहने से पहले उन्होंने शुरू में अपने बेटे का हाथ पकड़ा था। पिता ने कहा, मैं यहां से नहीं जाना चाहता। जिसके बाद सरमा ने उन्हें फिर से घर पर रात बिताने का आग्रह किया। 

मौके पर मौजूद पत्रकारों से बाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पुलिस और अन्य एजेंसियां तलाशी अभियान जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे घर लौंटे और उन्हें इस कड़वी सच्चाई का सामना करने के लिए तैयार करें। अगर अब माता-पिता के साथ कुछ होता है, तो हम खुद को माफ नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें