फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिवसेना सांसद का पीए बताकर रेस्टोरेंट के मालिक को ठगा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 11:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शेख ने आरोप लगाया कि आरोपी सूरज ने उन्हें कुछ महीने पहले फोन किया और खुद को सांसद अरविंद सावंत का निजी सहायक बताया। इसके अलावा मध्य मुंबई के लालबाग में भारत माता जंक्शन के एक पते पर खाना ऑर्डर किया। आरोपी ने दो से 29 जुलाई तक रोज खाने का ऑर्डर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जालसाज ने खुद को शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत का पीए बताकर मुंबई के बड़े रेस्टोरेंट बड़े मियां के मालिक से 11.2 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सूरज आर कलाव ने रेस्टोरेंट में सैकड़ों प्लेट भोजन का ऑर्डर दिया और बिल नहीं चुकाया। साथ ही रेस्टोरेंट मालिक की बेटी का सरकारी लॉ कॉलेज प्रवेश कराने का वादा किया। इस मामले में रेस्टोरेंट मालिक जमाल मोहम्मद यासीन शेख ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


शेख ने आरोप लगाया कि आरोपी सूरज ने उन्हें कुछ महीने पहले फोन किया और खुद को सांसद अरविंद सावंत का निजी सहायक बताया। इसके अलावा मध्य मुंबई के लालबाग में भारत माता जंक्शन के एक पते पर खाना ऑर्डर किया। आरोपी ने दो से 29 जुलाई तक रोज खाने का ऑर्डर दिया। साथ ही महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र पूरा होने के बाद एक भुगतान में बिल निपटाने का वादा किया था। इसके अलावा जब शिवसेना (यूबीटी) नेता मिलिंद नार्वेकर विधान परिषद के लिए चुने गए, तो कलाव ने मझगांव इलाके के एक पते पर 200 प्लेट वेज और नॉनवेज बिरयानी और गुलाब जामुन का ऑर्डर दिया।

शेख को आश्वासन दिया गया कि मानसून सत्र समाप्त होने के बाद 2 लाख रुपये के बिल का भुगतान किया जाएगा। इस बीच शेख ने कलाव से पूछा कि क्या वह अपनी बेटी को सरकारी लॉ कॉलेज में दाखिला दिला सकता है? तो कलाव ने उससे 9.27 लाख रुपये लिए और दाखिला दिलाने का वादा किया। शेख को तब अहसास हुआ कि उसे ठगा गया है जब कलाव ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। अधिकारी ने कहा कि धोखाधड़ी के आरोप में कालाचौकी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें