फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस से हुई थी युवक की मौत', केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

Sun, 15 Sep 2024 07:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम (केरल)

सार

Kerala: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को पुष्टि की कि हाल ही में मल्लपुरम में युवक की मौत निपाह वायरस के संक्रमण के कारण हुई थी। मंत्री ने बताया कि मौत के बाद की जांच में निपाह वायरस के संकेत मिले थे। 
विज्ञापन
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को पुष्टि की कि हाल ही में मल्लपुरम में युवक की मौत निपाह वायरस के संक्रमण के कारण हुई थी। मंत्री ने बताया कि मौत के बाद की जांच में निपाह वायरस के संकेत मिले। जिसके बाद नमूनों की जांच कराई गई और इसके नतीजे पॉजिटिव निकले। 

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मल्लपुरम निवासी यह व्यक्ति (24 वर्षीय) बंगलूरू से राज्य में आया था और नौ सितंबर को उसकी मौत हो गई। उसके नमूने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में निपाह वायरस के संकेत मिले। इसके बाद शनिवार की रात स्वास्थ्य मंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक की और जरूरी कदम उठाए। 



एनआईवी ने की निपाह वायरस की पुष्टि
राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) पुणे से मिले परिणामों में निपाह वायरस की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शनिवार रात को 16 समितियां गठित की गईं और 151 लोगों की संपर्क सूची तैयार की गई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने अपने दोस्तों के साथ विभिन्न स्थानों की यात्रा की थी और उसके नजदीक से संपर्क रखने वालों को आइसोलेट किया गया है। मंत्री ने कहा, आइसोलेशन में रखे गए पांच लोगों में हल्के बुखार के लक्षण पाए गए हैं और उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मल्लपुरम के एक लड़के की इस साल 21 जुलाई को निपाह वायरस के संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह इस साल राज्य में पहला मामला था, जिसमें निपाह वायरस की पुष्टि हुई थी। निपाह वायरस के मामले कोझिकोड जिले में 2018, 2021 और 20231 में और एर्नाकुलम जिले में 2019 में दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त उपाय किए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें