फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से मंगाया पासपोर्ट कवर, कंपनी ने सीधे भेज दिया किसी और का पासपोर्ट

Fri, 05 Nov 2021 09:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम

सार

पासपोर्ट कवर ऑर्डर करने वाले मिथुन बाबू को पहले तो लगा कि यह डमी पासपोर्ट है, लेकिन जब उन्होंने उसे ध्यान से देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के वायनाड जिले से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने एक व्यक्ति द्वारा पासपोर्ट कवर ऑर्डर करने पर सीधे उसके यहां किसी और का ओरिजनल पासपोर्ट भेज दिया। पहले तो व्यक्ति ने इसे डमी पासपोर्ट समझा, लेकिन बाद में जब उसने ध्यान से उसे देखा तो व्यक्ति के होश उड़ गए। दरअसल, वायनाड के कनियाम्बेट्टा गांव के रहने वाले मिथुन बाबू ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से 30 अक्तूबर को पासपोर्ट कवर ऑर्डर किया था। दो दिन बाद कंपनी की ओर से उनके घर पर पासपोर्ट कवर की होम डिलीवरी की गई, लेकिन इसके साथ में एक पासपोर्ट भी था। मिथुन बाबू ने पहले तो इसे डमी पासपोर्ट समझा, लेकिन जब उन्होंने उसे ध्यान से देखा तो वह पासपोर्ट पड़ोस के त्रिशूर के रहने वाले व्यक्ति का था।

विज्ञापन


कंपनी बोली आगे से ध्यान रखेंगे
मिथुन बाबू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने जब इसकी जानकारी कंपनी के कस्टमर केयर पर दी, तो जवाब आया कि वह आगे से इसका ध्यान रखेंगे। इसके बाद उन्होंने दस्तावेज पर दिए गए पते के आधार पर पासपोर्ट मालिक मोहम्मद सालिह से संपर्क किया और उन्हें पासपोर्ट सौंप दिया।

सालिह से हुई थी गलती
मिथुन बाबू ने बताया कि गलत पासपोर्ट आने में सालिह से भूल हुई थी। उनके मुताबिक, सालिह ने पहले पासपोर्ट कवर अमेजन से ऑर्डर किया था, लेकिन बाद में उन्होंने उसे वापस कर दिया। हालांकि, वो अपना पासपोर्ट निकालना भूल गए। इसी ऑर्डर को कंपनी ने मिथुन बाबू के पास भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें