फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात में अंतरधार्मिक विवाह को लेकर पत्नी के रिश्तेदारों ने शख्स की हत्या की, छह गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2024 08:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, अहमदाबाद

सार

पुलिस उपाधीक्षक हार्दिक प्रजापति ने बताया कि पीड़ित याग्निक दुधरेजिया की हत्या उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने की। वे उनके अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में अंतरधार्मिक विवाह को लेकर 24 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या का दी गई। बताया गया कि शख्स की पत्नी के पुरुष रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम को भानवड़ तालुका के शेधाखाई गांव में हुई इस घटना के सिलसिले में महिला के भाइयों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ थे
पुलिस उपाधीक्षक हार्दिक प्रजापति ने बताया कि पीड़ित याग्निक दुधरेजिया की हत्या उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने की। वे उनके अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ थे।

एफआईआर में क्या-क्या?
पुलिस के पास दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, शेधाखाई निवासी दुधरेजिया का उसी गांव की मुस्लिम परिवार की महिला रमजा से चक्कर चल रह था। उन्होंने महिला के परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर कोर्ट में शादी भी कर ली थी। जून में बच्ची के जन्म के बाद दंपत्ति गांव लौट आए और रमजा के परिवार ने इसे मानने के खिलाफ हो गया। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को दुधरेजिया अपने दोस्त हरदीप सिंह वजुभा के साथ घर से निकला था, तभी उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर लोहे के पाइप, कुल्हाड़ियों और चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जामनगर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पीड़ित की मां ने की शिकायत
पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर भानवड़ थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद देथा, सलीम देथा, जुमा देथा, अहमद देथा, उस्मान मूसा और होथी कसम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें