फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जालना में व्यक्ति ने भाजपा कार्यकर्ता को मारा चाकू, पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 21 Aug 2023 01:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना

सार

पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता की पहचान वीरेंद्र धोका और आरोपी की पहचान आशीष ओजा के तौर पर की गई है। दोनों के बीच पैसो को लेकर बहस हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के जालना में एक व्यक्ति ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। यह घटना रविवार की शाम छह बजे की है, जब दोनों के बीच पैसो के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ और बहस के बीच ही व्यक्ति ने भाजपा कार्यकर्ता को चाकू मार दी। 
विज्ञापन


पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता की पहचान वीरेंद्र धोका और आरोपी की पहचान आशीष ओजा के तौर पर की गई है। दोनों के बीच पैसो को लेकर बहस हुई थी। इस दौरान आरोपी ने भाजपा कार्यकर्ता के ऊपर पिस्तौल से फायरिंग की, पीड़ित वहां से भागने में कामयाब रहा। इसके बाद आरोपी ने चाकू से पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता के चेहरे और पेट पर वार किया। 

इस घटना में भाजपा कार्यकर्ता को गंभीर चोटें आई है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें