फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: 'यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रेलवे', बढ़ते किराये पर भी ममता बनर्जी ने सरकार को घेरा

Sun, 19 Nov 2023 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ममता बनर्जी ने सवाल किया कि उनके कार्यकाल के दौरान पेश किए गए दुर्घटना रोधी उपायों और उपकरणों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को अपने एक बयान में कहा कि रेलवे को यात्रियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने रेलवे के बढ़ते किराये की भी आलोचना की और कहा कि सरकार को किराये में कमी करनी चाहिए। ममता बनर्जी भी पूर्व में रेल मंत्री रह चुकी हैं। ट्रेनों के बढ़ते किराये पर उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा हो जाता है कि ट्रेनों का किराया हवाई किराये से भी ज्यादा चला जाता है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर साधा निशाना
सोशल मीडिया पर लिखी एक पोस्ट में ममता बनर्जी ने लिखा 'यह देखना दुखद है कि रेल का किराया तेजी से बढ़ रहा है और कई बार रेल का किराया हवाई किराये से भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में आम आदमी कहां जाएगा? किराये में कटौती की जानी चाहिए और यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए।' ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि देश में रेल दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। 

ममता बनर्जी ने सवाल किया कि उनके कार्यकाल के दौरान पेश किए गए दुर्घटना रोधी उपायों और उपकरणों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने लिखा कि मेरे बतौर रेल मंत्री के कार्यकाल में दुर्घटना रोधी उपकरण पेश किए गए थे, साथ ही कई अन्य उपाय किए गए थे लेकिन अब उन्हें इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है? जबकि किराये में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें