फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'मुद्दों पर नहीं करेंगे बात, सिर्फ झूठ फैलाने पर काम', PM मोदी के भाषण पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Wed, 07 Feb 2024 08:43 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलतियों के कारण विकास धीमा रहा, लेकिन हमनें विकास की रफ्तार को तेज कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनका काम झूठ बोलना है, वो मुद्दों पर बात नहीं करेंगे सिर्फ कांग्रेस की आलोचना करने पर पूरा ध्यान। 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पार्टी पर देश को बांटने के गंभीर आरोप लगाए। इसी बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर कांग्रेस और यूपीए के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनका पूरा भाषण केवल कांग्रेस की आलोचना पर केंद्रित था और उन्होंने देश के कई मुद्दों पर बात करना भी जरूरी नहीं समझा। देश में बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और आर्थिक असमानता अपने चरम पर है। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग संविधान पर भरोसा नहीं करते हैं। वे कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं। 

विज्ञापन


जरूरी मुद्दों पर बोलने के बजाए सिर्फ कांग्रेस की आलोचना- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि दोनों सदनों में अपने भाषण में पीएम ने सिर्फ कांग्रेस को ही टारगेट किया। पिछले 10 साल से वे केंद्र में है, लेकिन उस पर बातची के बजाए उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आलोचना बेहतर समझा। सदन में न तो उन्होंने जनमानस से जुड़े मुद्दों पर बात की और न ही महंगाई और बेरोजगारी पर। दरअसल आपको बता दूं एनडीए का मतलब ही ये है कि 'कोई डेटा नहीं'। उनके पास न तो रोजगार डेटा, न उनके पास स्वास्थ्य सर्वेक्षण से जुड़ा डेटा है। उसका कारण है कि सरकार सभी आंकड़ों को छिपाती है और झूठ फैलाने का काम करती है। मोदी की गारंटी सिर्फ झूठ फैलाने के लिए है। उन्होंने दोनों सदनों में यूपीए सरकार के बारे में मनगढ़ंत झूठ फैलाएं। 

यूपीए के बारे में प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ झूठ फैला रहे हैं- खरगे
केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के दौरान बेरोजगारी दर 2.2 प्रतिशत थी। लेकिन उनके कार्यकराल में 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यूपीए शासन के 10 साल के दौरान औसत जीडीपी विकास दर 8.13 प्रतिशत थी और लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान यह केवल 5.6 प्रतिशत ही क्यों है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि विश्व बैंक के मुताबिक, भारत 2011 में ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था। यूपीए कार्यकाल में 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। लेकिन पीएम मोदी ये नहीं बताएंगे, क्योंकि वह भाषण के जरिए केवल झूठ फैलाने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें