अज्ञात हमलावरों ने पुणे में किशोर को गोली मारी, तलाश में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र के पुणे में डीसीपी निखिल पिंगले ने एक आपराधिक वारदात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नानापेट इलाके में स्थानीय लड़के आयुष गणेश कुमकर को उसके घर के बेसमेंट में दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उसे ससून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज़ोन वन के अलग-अलग थानों की छह क्राइम ब्रांच टीमें सहित कई और दल मामले की जांच कर रहे हैं। अज्ञात हमलावरों के बारे में कुछ जानकारी जुटाई है। पुलिस सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नागपुर में सोलर ग्रुप फैक्ट्री विस्फोट में घायल कर्मचारी की मौत
नागपुर जिले के सोलर ग्रुप की विस्फोटक फैक्ट्री में गुरुवार को हुए धमाके में घायल एक और कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान निखेश इरपाचे (32) के रूप में हुई है, जो वारधा निवासी और फैक्ट्री का कर्मचारी था। उसे हादसे में गंभीर सिर की चोट आई थी और नागपुर के दांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि घटना में घायल दो अन्य लोग अब भी आईसीयू में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।