फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: आंध्र प्रदेश की तरह महाराष्ट्र में मराठों, धनगरों और मुसलमानों को आरक्षण मिले- कांग्रेस

Sat, 08 Jun 2024 10:47 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा है कि जिस तरह आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को आरक्षण दिया है, उसकी तरह महाराष्ट्र में मराठों, धनगरों और मुसलमानों के लिए आरक्षण देना चाहिए।

विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पेंच टाइगर रिजर्व में वन विभाग की गश्त टीम में बेल्जियन मैलिनोइस नस्ल के  खोजी कुत्ते को शामिल किया गया है। पेंच की उम्र अभी 9 महीने की है। यह कुत्ता टीम के साथ जाल विरोधी और बिजली विरोधी अभियानों में शामिल होगा। 

विज्ञापन


पेंच के उप निदेशक, प्रभु नाथ शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि छह महीने के प्रशिक्षण के बाद यह खोजी कुत्ता दो संचालकों के साथ पेंच की रैपिड रेस्क्यू टीम के साथ रहेगा।

न्हावा शेवा सुपारी तस्करी मामले में एक और गिरफ्तार

न्हावा शेवा की जवाहरलाल नेहरू कस्टम हाउस की विशेष खुफिया और जांच शाखा(SIIB) ने सुपारी तस्करी के मामले में एक और गिरफ्तारी की है। सीमा शुल्क अधिकारी ने शनिवार को बताया  कि इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है, जिसमें जब्त किए गए सामान पर 11.63 करोड़ रुपये का शुल्क बकाया है। 
विज्ञापन


केंद्र को महाराष्ट्र में मराठों, धनगरों और मुसलमानों के लिए आरक्षण देना चाहिए: कांग्रेस  

कांग्रेस नेता नसीम खान ने शनिवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को समर्थन देने वाली टीडीपी ने मुसलमानों को कोटा प्रदान करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर मराठों, धनगरों और मुसलमानों को आरक्षण प्रदान करने की मांग की है।

राज्य कांग्रेस इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष खान ने कहा, "अगर आंध्र प्रदेश में कोटा दिया जा सकता है, तो महाराष्ट्र में भी ऐसा किया जा सकता है।"

 

मुंबई होर्डिंग ढहने के मामले में दो लोग गोवा से गिरफ्तार

मुंबई के घाटकोपर इलाके में  होर्डिंग गिरने के मामले में शनिवार को गोवा से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या चार हो गई है। 13 मई को हुए इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा के अधिकारी ने गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों की पहचान जान्हवी मराठे और सागर पाटिल के रूप में की है। जो होर्डिंग लगाने वाले एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े थे।

मुंबई में रिश्तेदारों के हमले में एक की मौत, तीन घायल

मुंबई के कुर्ला में बहस के दौरान एक परिवार में रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। जिसमे 24 साल के एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।  एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात कुर्ला के इंदिरा नगर इलाके में हुई घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें