फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Derailed: महाराष्ट्र के कसारा में मालगाड़ी के सात डिब्बे बेपटरी; दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर रवाना

Sun, 10 Dec 2023 07:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Goods Train - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कसारा के पास एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। कल्याण स्टेशन रोड ART (दुर्घटना राहत ट्रेन) और इगतपुरी स्टेशन रेल ARTटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) को आदेश दिया गया है। उन्हें दुर्घटना स्थल पर ले जाया जा रहा है। मध्य रेलवे के CPRO के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम मुंबई के बाहरी इलाके कसारा और डाउन लाइन पर टीजीआर-3 स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना मुंबई से 100 किलोमीटर दूर शाम छह बजकर 31 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि कसारा से इगतपुरी खंड पर डाउन और मध्य लाइन पर मेल एक्सप्रेस यातायात प्रभावित हुआ है। घटना से उपनगरीय सेवाएं बाधित नहीं हुईं हैं। इगतपुरी से कसारा अप सेक्शन पर यातायात चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें