फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: चाय के साथ नहीं दिया सुबह का नाश्ता, सनकी ससुर ने बहू को मार दी गोली 

Fri, 15 Apr 2022 11:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

बहू ने अपने ससुर को चाय दी थी। हालांकि, उसने चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसा, जिसके बाद ससुर नाराज हो गया और उसने अपनी रिवॉल्वर निकालकर बहू को गोली मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में एक ससुर ने नाश्ता न देने पर बहू को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गई।  पुलिस ने बताया कि, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी ससुर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, मामला ठाणे के राबोदी इलाके का है, जहां 72 वर्षीय काशीनाथ पांडुरंग पाटिल ने अपनी 46 साल की बहू के रिवॉल्वर से गोली मार दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

चार तो दी नाश्ता नहीं दिया 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। जब बहू ने अपने ससुर को चाय दी थी। हालांकि, उसने चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसा, जिसके बाद ससुर नाराज हो गया और उसने अपनी रिवॉल्वर निकालकर बहू को गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें