महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाला एक विज्ञापन इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच, बुधवार को मराठी दैनिक समाचार पत्रों में राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन पर एक विज्ञापन छपा है जिसमें शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे नेताओं को दिखाया गया है। दरअसल, मंगलवार को राज्य के प्रमुख समाचार पत्रों में पूरे पन्ने के विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे, जिसमें एक सर्वेक्षण का हवाला दिया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे को लोकप्रियता में उपमुख्यमंत्री फडणवीस से आगे दिखाया गया था। इनमें फडणवीस या बाल ठाकरे की तस्वीरें नहीं थीं।