Serbian Dancing Lady: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिनसे कोशिश करने के बाद भी पर्दा नहीं उठ पाता है। सर्बिया में इन दिनों ऐसी घटना रही है, जिसने लोगों को खौफ में डाल दिया है। इस देश में एक महिला भूत बनकर सड़कों पर घूम रही है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सच में भूत है या कोई महिला प्रैंक कर रही है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस महिला को लोगों ने Serbian Dancing Lady का नाम दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सर्बियन डांसिंग महिला (Serbian dancing woman viral video) सबसे पहले साल 2009 में सड़कों पर देखी गई थी, तो कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि साल 1998 से सड़को पर घूम रही है। फिजी फैक्ट्स टीवी इंस्टाग्राम अकाउंट पर दावा किया गया है कि साल 2009 में दिखने के बाद वह दोबारा नहीं दिखाई दी थी।