फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nashik: बाल ठाकरे की जयंती पर लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी उद्धव शिवसेना, सीटों को लेकर राउत ने कही ये बात

Sun, 24 Dec 2023 01:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे 23 जनवरी को नासिक में महाशिविर आयोजित करेंगे और सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सभी नेता सोमवार को नासिक पहुंचेंगे। 
 
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली शिवसेना 23 जनवरी 2024 को बाल ठाकरे की जयंती पर महाशिविर और एक सार्वजनिक रैली का आयोजन करेगी। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


संजय राउत ने दी महाशिविर की जानकारी 
संजय राउत ने कहा, 'उद्धव ठाकरे 23 जनवरी को नासिक में महाशिविर आयोजित करेंगे और सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सभी नेता सोमवार को नासिक पहुंचेंगे।' 

अविभाजित शिवसेना ने 2014 और 2019 में भाजपा के साथ गठबंधन में नासिक लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। दो बार के सांसद हेमंत गोडसे ने शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। पिछले साल जून में शिंदे समेत 40 अन्य सांसदों ने शिवसेना के नेतृत्व के खिलाफ विरोध करते हुए अलग हो गए। शिंदे समेत ये सभी सांसद भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) की महाविकास अघाड़ी पार्टी की सरकार गिर गई थी और राज्य में भाजपा ने अपनी सरकार बना ली। 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) ने की थी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात
साल 2019 में अविभाजित शिवसेना भाजपा-एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना महाविकास अघाड़ी का हिस्सा है। महाविकास अघाड़ी पार्टी में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है। 

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बताया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी 48 में से 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से बात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें