फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना: एक दिन में 25 हजार से ज्यादा मामले, मुंबई समेत नौ जिलों में रात्रि कर्फ्यू

Fri, 19 Mar 2021 09:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,681 नए मामले सामने आए, 14,400 लोग ठीक हुए और 70 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 77 हजार 560 है। जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 24 लाख 22 हजार 21 हो गई है। वहीं, 21 लाख 89 हजार 965 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और कुल 53,208 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुंबई समेत नौ जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


इन नौ जिलों में लगाया गया रात्रि कर्फ्यू
मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, जलगांव, नांदेड़, अमपावती और लातूर में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। इन राज्यों में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च कर पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। 

मुंबई में 3062 मामले मिले, 10 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना का प्रकोप एक बार फिर बढ़ रहा है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कुल 3062 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 1334 लोग ठीक हुए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। शहर में कोरोना के कुल मामले अब तीन लाख 55 हजार 897 हो गए हैं। वहीं, तीन लाख 23 हजार 282 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। शहर में अब तक कोरोना के चलते 11,565 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब कोरोना के 20,140 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन








'नियम मानें वरना लगेंगे सख्त प्रतिबंध'
उधर, राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर 2020 में भी कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ी थी। लेकिन आज हमारे पास ढाल के रूप में वैक्सीन है। नागरिकों को टीकाकरण करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन किया जाना चाहिए जिससे संक्रमण का प्रसार न हो। लेकिन, अगर नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो आने वाले समय में सख्त मानक अपनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें