फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : संजय राउत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बोले- कोई नहीं कर सकता प्रधानमंत्री की बराबरी 

Sat, 18 Sep 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

शिवसेना के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 71वें जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रशंसा की। राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी भारतीय जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह भाजपा को नई ऊंचाई पर ले गए और कोई नेता उनकी बराबरी नहीं कर सकता। 
 
विज्ञापन
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 71वें जन्मदिन की बधाई देते हुए शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा वह भाजपा को नई ऊंचाई पर ले गए और कोई नेता उनकी बराबरी नहीं कर सकता। 

विज्ञापन


राउत ने मीडिया से कहा, प्रधानमंत्री मोदी भारतीय जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद वे भाजपा को नई ऊंचाई पर ले गए। पीएम मोदी के शासन ने देश में राजनीतिक स्थिरता लाया है। उन्होंने कहा, काम करने के तरीके पर मतभेद हो सकता है मगर हमें यह मानना होगा कि मोदी जी केवल एक ही हैं उनके जैसा दूसरा कोई नहीं।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा समर्पण अभियान शुरू किया है, जिसका समापन 7 अक्तूबर को होगा। उन्होंने अभिनेता सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग के सर्वे पर आपत्ति जताई और कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने भाजपा से पूछा,  यदि कोई लोगों की भलाई के लिए दूसरे राजनीतिक दल के कार्यक्रम में शामिल हो जाए तो क्या वह आपका दुश्मन बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें