फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: बोईसर की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास के इलाकों को कराया गया खाली

Sat, 11 Sep 2021 11:48 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पालघर

सार

तकरीबन पांच घंटे के प्रयास के बाद केमिकल फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग पर काबू पा लिया गया। आग को तेजी से फैलते देख प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करवा दिया। यह घटना महाराष्ट्र के पालघर के बोईसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर के बोईसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। तकरीबन पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग को फैलते देख प्रशासन ने आसपास के इलाकों को तेजी से खाली करवा दिया। अधिकारियों के मुताबिक इस आग से कंपनी को भारी नुकसान हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि बोईसर के तारापुर एमआईडीसी स्थित इकाई में तड़के करीब दो बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक भीषण आग थी और आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता था। इसके कारण तेज आवाज के साथ पेंट वाले कई ड्रम फट गए। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के कारण छुट्टी थी, इसलिए केवल दो गार्ड मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि दोनों सुरक्षित रहे।

उन्होंने कहा कि एमआईडीसी दमकल केंद्र की तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल कर्मियों के अलावा आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। कदम ने कहा कि फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। फैक्ट्री में लगी आग से इलाके में दुर्गंध फैल गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें