फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नासिक में छोटी सी बात पर विवाद में टायर दुकानदार की हत्या; तीन गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 30 Apr 2023 10:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

नासिक शहर में टायर पंक्चर बनाने वाले एक दुकानदार की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक शहर में टायर पंक्चर बनाने वाले एक दुकानदार से कुछ लोगों की मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात शहर के तपोवन शिवर इलाके में हुई। पुलिस अब तक इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें एक लड़का भी शामिल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के रहने वाले 25 वर्षीय पीड़ित गुलाम मोहम्मद रब्बानी टायर पंक्चर ठीक करने की एक छोटी सी दुकान चलाते थे। हमलावर नशे की हालत में उसकी दुकान पर आए और उसे अपने वाहन के टायरों में हवा भरने के लिए कहा। उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ राहगीरों ने उसे उठाया और अस्पताल पहुंचाया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ राहगीरों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन एक अन्य अब भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें