फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर में भीषण हादसा, सेना के दो जवानों की मौत; EVM से छेड़छाड़ के आरोपों पर CM शिंदे का पलटवार

Sun, 16 Jun 2024 10:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में कन्हान नदी पुल पर एक तेज रफ्तार निजी बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा छह अन्य जवानों और ऑटो चालक समेत सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में ईवीएम से छेड़छाड़ के दावों पर आश्चर्य जताया। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ईवीएम पर इसलिए संदेह जताया जा रहा है क्योंकि इस लोकसभा सीट से उनकी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की? दरअसल इससे पहले शिवसेना के प्रत्याशी रवींद्र वायकर ने मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना-यूबीटी के प्रत्याशी अमोल कीर्तिकर को 48 मतों के अंतर से हराया था। इस चुनाव परिणाम के बाद यह आरोप लगे हैं कि मतगणना के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर ईवीएम से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। इसके जवाब में एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में किसी अन्य लोकसभा सीट के परिणामों पर सवाल क्यों नहीं उठाए जा रहे? क्या ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना के प्रत्याशी की जीत हुई है?

नवी मुंबई में मांस की दुकान सील

नवी मुंबई में पुलिस ने मांस की एक दुकान को सील कर दिया है। आरोप है दुकान में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया गया। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। बेलापुर स्थित मांस की दुकान को सील किया गया और दुकान के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दुकान में 22 बकरियों को लाया गया था। इनमें से एक बकरी पर धार्मिक नाम लिखा हुआ था। 

नासिक में एक मंदिर में बैग में मिलीं प्लास्टिक की आठ खोपड़ियां

महाराष्ट्र के नासिक में एक बैग से प्लास्टिक से बनी आठ खोपड़ियां बरामद की गईं हैंं। पुलिस को शक है कि इनका इस्तेमाल काले जादू के लिए किया जाने वाला था। पुलिस का कहना है कि बैग को इरांडवाडी इलाके स्थित एक मंदिर में रखा हुआ था। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पंचवटी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा ‘हो सकता है कि इसका इस्तेमाल काले जादू के लिए किया गया हो। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये मानव जैसी खोपड़ियां प्लास्टिक से बनी हैं। अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’ 

विज्ञापन

ठाणे में कर्ज में डूबे व्यक्ति ने दी जान

महाराष्ट्र का ठाणे में कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन ताड़वी ने बताया कि इंदिरा नगर के रहने वाले बबलू विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति ने शनिवार की शाम सात बजे के करीब साकेत पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। रात अधिक होने की वजह से तलाशी अभियान रोका गया और फिर रविवार सुबह सात बजे शुरू किया गया। चार घंटे की तलाशी के बाद शव को बरामद कर लिया गया। बताया गया है कि बबलू विश्वकर्मा कर्ज में डूबे हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें