कबाड़ उठाने वाले दो दोस्त एक इमारत के पास शराब पी रहे थे और तभी दोनों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान 28 वर्षीय व्यक्ति ने रस्सी से अपने मित्र का गला घोंट दिया। मंगलवार को शव मिलने के बाद पुलिस जागरूक हुई।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में झगड़े के बाद अपने 25 वर्षीय दोस्त का गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना कल्याण नगर के कोलसेवाड़ी क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को घटी।
विज्ञापन
कबाड़ उठाने वाले दो दोस्त एक इमारत के पास शराब पी रहे थे और तभी दोनों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान 28 वर्षीय व्यक्ति ने रस्सी से अपने मित्र का गला घोंट दिया। मंगलवार को शव मिलने के बाद पुलिस जागरूक हुई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने शव को कल्याण के सरकारी अस्पाताल में पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
16 वर्षीय लड़की हुई गर्भवती, पिता समेत अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के नवी मुंबई पुलिस ने बिहार के 16 वर्षीय नाबालिग के पिता समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ मामला लड़की का व्यक्ति के साथ विवाह कराने का मामला दर्ज किया है। नाबालिग के गर्भवती होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसका परिवार बिहार के सीतामढ़ी जिले से ताल्लुक रखता है। नाबालिक की शादी 35 वर्षीय पुरुष के साथ कराया जा रहा था। यह मामला तब प्रकाश में आया जब नाबालिग नवी मुंबई में रहने वाली अपनी एक दोस्त के मिलने पहुंची। लड़की की अवैध शादी के बारे में जानने के बाद दोस्त ने उसे न्हावा शेवा पुलिस के पास ले गई।
पुलिस ने नाबालिग को बाल पुनर्वास केंद्र भेज दिया. जहां उसके स्वास्थ्य जांच से पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। पुलिस ने फिलहाल भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग के परिवार और उसके पति का नाम एफआईआर में दर्ज कराने के बाद मामला बिहार के सीतामढ़ी पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दिया गया है।