फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ट्रक ने एक के बाद एक दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, एक परिवार के तीन की मौत, दो घायल

Mon, 14 Aug 2023 02:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बताया गया है कि जिन लोगों की जान गई है, उनमें पति-पत्नी के अलावा उनकी तीन साल की बेटी शामिल है। इसके अलावा दो लोग घायल हुए हैं। घटना रविवार देर शाम को राजुरा तहसील में हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बड़ा हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि जिन लोगों की जान गई है, उनमें पति-पत्नी के अलावा उनकी तीन साल की बेटी शामिल है। इसके अलावा दो लोग घायल हुए हैं। घटना रविवार देर शाम को राजुरा तहसील में हुई। 

पुलिस का कहना है कि ट्रक सस्ति से रजुरा जा रहा था। इसने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग सवार थे। यह दोनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। कुछ ही दूरी पर ट्रक ने पेट्रोल पंप के पास एक और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि इस दुर्घटना में गुरुदेव नगर के रहने वाले नीलेश वैद्य, उनकी पत्नी रुपाली और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें