फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नवी मुंबई में चार मंजिला इमारत ढही, तीन व्यक्ति की मौत, दो लोगों को बचाया गया

Sat, 27 Jul 2024 08:09 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके में तड़के सुबह चार मंजिला इमारत गिरने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे के बाद मलबे में दबे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
नवी मुंबई में इमारत ढही। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार सुबह भीषण बारिश के बीच हादसा हो गया। यहां शहबाज गांव में एक चार मंजिला इमारत अचानक जमींदोज गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) के आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया, ''आज तड़के चार मंजिला एक इमारत ढह गई, जिसमें कई कमरे और तीन दुकानें थीं। घटनास्थल से 13 बच्चों समेत 52 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि मलबे में फंसे एक पुरुष और एक महिला को भी बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने बताया कि यह इमारत सिर्फ 10 साल पुरानी थी।

एनडीआरएफ और नगर निगम के अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मलबे में दबे दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य लोगों को बचाने के ऑपरेशन चलाया गया। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बचाए गए लोगों की पहचान लाल मोहम्मद (22) और रुखसाना (21) के रूप में हुई है।

अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि शुरुआत में यह पता चला था कि सुबह छह बजे बचाए गए दो व्यक्तियों के अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिसके बाद बचाव दल ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल भी किया, लेकिन उन्हें कुछ सुराग नहीं मिल पाया। नगर निगम प्रमुख शिंदे ने कहा कि एनएमएमसी इस घटना के पीछे की वजहों की जांच करेगा।

विज्ञापन


मामले में नगर आयुक्त ने बताया कि ये इमारत 10 साल पुरानी थी और दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। वहीं एनएमएमसी के डिवीजनल फायर ऑफिसर पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि सुबह कुछ निवासियों ने इमारत में दरारें देखीं और अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 13 बच्चों समेत 52 निवासियों को इमारत से बाहर निकाला। इसके कुछ समय बाद इमारत ढह गई। एनडीआरएफ अधिकारी ने बताया कि बचाव दल की मदद के लिए डॉग स्क्वायड ने भी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें