फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: आतंकवाद के बारे में लिखने वाले शख्स ने दी एयरलाइंस को बम से उड़ाने की धमकी! गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 02:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस को शक है कि उइके का मकसद असल आतंकवाद से जुड़ा नहीं था, बल्कि वह सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पब्लिसिटी स्टंट कर रहा था।
विज्ञापन
उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों में एयरलाइंस को बम की धमकी देने की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा देखा गया। आलम यह था कि एक दिन में 30 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गईं। हालांकि, यह सब महज अफवाह साबित हुईं। अब महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग एयरलाइंस, प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य सरकारी अफसरों को बम की झूठी धमकी देने के मामले में एक शख्स को नागपुर से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए शख्स को 2021 में भी एक ऐसे ही मामले में गिरफ्तार किया गया था। नागपुर पुलिस के डीसीपी लोहित मतानी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम जगदीश उइके है। उसकी उम्र 35 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आतंकवाद पर एक किताब लिखने के लिए जाना जाता है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। इन्हें के जरिए उइके ने कथित तौर पर धमकाने वाले संदेश भेजे। 

पीएमओ-डिप्टी सीएम तक को दी थी धमकी
पुलिस को शक है कि उइके का मकसद असल आतंकवाद से जुड़ा नहीं था, बल्कि वह सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पब्लिसिटी स्टंट कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इस साल जनवरी की शुरुआत में ही उइके ने कई ईमेल भेजने शुरू किए, जिनमें अलग-अलग जगहों पर बम रखने की धमकी दी। इसके बाद 25 अक्तूब से 30 अक्तूबर के बीच ही उसने भारत में 30 से ज्यादा जगहों पर बड़े धमाकों की धमकी दी। उसके ईमेल में राजनीतिक दल के नेताओं से लेकर सरकारी अफसरों तक को धमकी दी गई। इनमें रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक का नाम था। 
विज्ञापन


पुलिस ने कैसे गिरफ्तार किया?
नागपुर पुलिस ने उइके को आतंकी हमले की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद उसके आईपी एड्रेस के जरिए ही ट्रैक कर लिया। उसके एक ईमेल में अलग-अलग एयरलाइन कंपनियों के 31 विमानों को हाईजैक करने से जुड़ी धमकी भी शामिल थी। इसके अलावा उसने यह भी धमकी दी थी कि भारत के छह एयरपोर्ट्स पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी गुट की नजर है। उइके के इन्हीं संदेशों के चलते अधिकारियों को एयरपोर्ट्स पर सीआईएसएफ की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी और सुरक्षा अलर्ट जारी करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें