फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव: मुंबई स्नातक सीट से जीते शिवसेना-यूबीटी नेता अनिल परब, BJP प्रत्याशी किरण शेलार हारे

Mon, 01 Jul 2024 11:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार किरण शेलार को हराया। अनिल परब ने मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
शिवसेना-यूबीटी नेता अनिल परब - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजों में शिवसेना-यूबीटी के लिए अच्छी खबर है। शिवसेना-यूबीटी नेता अनिल परब ने मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किरण शेलार को हराकर महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव जीत लिया है।

विज्ञापन


अनिल परब को 44,784 वोट मिले
मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल परब को 44,784 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी शेलार को 18,772 वोट मिले। 26 जून को हुए मतदान में कुल 67,644 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।  कुल डाले गए वोट में से 64,222 वोट वैध पाए गए और जीत का कोटा 32,112 वोट था। प्रथम वरीयता के मतदान में अनिल परब को 44,784 वोट मिले और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। विधान परिषद चुनाव में जीत के बाद अनिल परब ने मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। शिवसेना-यूबीटी ने सोशल मीडिया साझा की गई एक पोस्ट में कहा, ‘अनिल परब को उनकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई। 

पिछले सप्ताह चार सीटों के लिए हुआ था मतदान
बता दें, पिछले सप्ताह महाराष्ट्र विधान परिषद की चार सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिनमें मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कोंकण संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, नासिक संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं अनिल परब?
बता दें कि अनिल परब विधान परिषद में शिवसेना का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें उद्धव ठाकरे के करीबी नेता के तौर पर जाना जाता है। अनिल परब 2012 और 2018 में विधान परिषद के लिए चुने गए थे। उन्हें इस बार फिर से शिवसेना-यूबीटी ने विधान परिषद के लिए अपना प्रत्याशी चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें