फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कोल्हापुर में हिली धरती, आया 3.4 तीव्रता का भूकंप; जानमाल का नुकसान नहीं

Wed, 16 Aug 2023 09:08 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र

सार

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बुधवार सुबह 3.4 तीव्रता का मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने कहा कि झटके भारतीय मानक समय पर 06:45 बजे महसूस किए गए। यह भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
 
विज्ञापन
हरियाणा में भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार सुबह 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी। फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बुधवार सुबह 3.4 तीव्रता का मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने कहा कि झटके भारतीय मानक समय (आईएसटी) पर 06:45 बजे महसूस किए गए। यह भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

बता दें, फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। गौरतल है, कोल्हापुर मुंबई से लगभग 375 किमी दूर पश्चिमी महाराष्ट्र में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें