फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Updates: सीएम हेमंत ने बरहेट सीट से भरा पर्चा; सीट-बंटवारे को लेकर शाह की महायुति नेताओं से मुलाकात

Thu, 24 Oct 2024 03:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आदित्य ठाकरे ने मुंबई की वर्ली सीट से नामांकन करने से पहले कहा कि 'मुझे पूरा विश्वास है कि वर्ली की जनता मुझे प्यार और आशीर्वाद देगी। हम महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रहे हैं, ये तय है।' 
विज्ञापन
महाराष्ट्र झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को मुंबई की वर्ली सीट से शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उन्होंने रोड शो कर ताकत दिखाई। रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि 'मुझे पूरा विश्वास है कि वर्ली की जनता मुझे प्यार और आशीर्वाद देगी। हम महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रहे हैं, ये तय है।' महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि 'इस पर बात हो रही है, लेकिन अहम एकनाथ शिंदे और भाजपा को हराना है क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र को लूटा है।'
विज्ञापन

 

झारखंड चुनाव: झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कल्पना सोरेन से सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया, 'झारखंड विधानसभा चुनाव में गांडेय निर्वाचन क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए आज मैंने झामुमो प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।' मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने चार जून को गांडेय सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से हराया था। झामुमो विधायक सरफराज अहमद द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के अमर कुमार बाउरी, मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और भाजपा के कुल 51 नेता आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव के पहले चरण के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी और यह 25 अक्टूबर को समाप्त होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हुई और 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

झारखंड चुनावः महुआ मांझी ने किया नामांकन

झामुमो नेता और राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने रांची विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। पार्टी ने महुआ माझी को रांची सीट से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है।
 

उपचुनाव: कर्नाटक की चन्नपटना सीट से कांग्रेस के सीपी योगेश्वर ने किया नामांकन

कर्नाटक उपचुनाव की चन्नपटना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सीपी योगेश्वर ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। सीपी योगेश्वर ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है और पार्टी ने चन्नपटना सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। 
 

झारखंड चुनावः सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से किया नामांकन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।
 

महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा के चंद्रकांत पाटिल ने कोथरूड सीट से भरा नामांकन पत्र
महाराष्ट्र के भाजपा नेता और राज्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आज पुणे जिले के कोथरूड सीट से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक बड़ी रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल थे। रैली से पहले महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने ग्राम देवता माने जाने वाले कास्बा गणेश मंदिर में पूजा की और हिंदुत्व विचार वी.डी. सावरकर के स्मृ्ति स्थल का भी दौरा किया। इस रैली में पुणे से लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहाल, साथ ही महायुति के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए। 
 

कांग्रेस ने शिगांव विधानसभा सीट से यासिर अहमद खान पठान को उम्मीदवार बनाया
कर्नाटक के उप चुनाव में शिगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस ने यासिर अहमद खान पठान को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
 

महाराष्ट्र चुनाव: महायुति में शिवसेना को मिली जालना सीट, भाजपा नेताओं ने दी निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जालना सीट एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास जाने के बाद भाजपा ने की तीन नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की चेतावनी दी है। यह सीट महायुति के सीट बंटवारे के तहत शिंदे की शिवसेना को मिली है। शिवसेना ने जालना से अर्जुन खोतकर को उम्मीदवार बनाया है। जालना मध्य महाराष्ट्र में स्थित है और यह क्षेत्र कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन का केंद्र है। 2019 में कांग्रेस के गणेश गोरणतयाल ने इस सीट से खोतकर को हराया था। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भास्कर दानवे ने गुरुवार को जालना सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा। उन्होंने कहा, हम चाहते थे कि जालना सीट भाजपा के लिए छोड़ी जाए। लेकिन यह शिवसेना के खोतकर को दी गई है। जालना नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुनील अर्दद और शहर के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश राउत ने भी इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन

सीट-बंटवारे को लेकर शाह ने महायुति नेताओं से की मुलाकात 
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के वास्ते बृहस्पतिवार को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार से मुलाकात की। तीनों नेता महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में सीट-बंटवारे पर विचार-विमर्श के लिए एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार दिल्ली पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि शाह ने गठबंधन सहयोगियों से एकजुट होकर काम करने और कांग्रेस, राकांपा (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के महा विकास आघाडी से मुकाबला करने के लिए गठबंधन को मजबूत करने को कहा।

सूत्रों ने बताया कि सीट-बंटवारे पर चर्चा अब मुंबई में होगी और ‘फार्मूले’ की घोषणा जल्द ही की जाएगी। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 38 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा चुनाव बाद की स्थिति में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के प्रयास में 150 से अधिक सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें