फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIP Numbers: महाराष्ट्र में वीआईपी नंबर पाना महंगा; खरीदारों को '0001' के लिए चुकाने होंगे चार की जगह छह लाख

Mon, 02 Sep 2024 10:12 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिसूचना में कहा गया है कि वीआईपी नंबरों की सबसे ज्यादा मांग मुंबई, पुणे, ठाणे, रायगढ़, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर और नासिक जैसे शहरों में रहती है। इसीलिए '0001' नंबर के लिए वीआईपी शुल्क चार लाख से बढ़ाकर छह लाख कर दिया गया है। 
विज्ञापन
शिंदे सरकार ने बढ़ाई वीआईपी नंबर की फीस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में गाड़ियां आने-जाने के साधन से कहीं बढ़कर मानी जाती हैं। यहां लोग अपनी शख्सियत को और बड़ा दिखाने के लिए अपने वाहनों के लिए खास रजिस्ट्रेशन नंबर चुनते हैं। लेकिन महाराष्ट्र में ऐसे नंबर लेने वाले लोगों को अब अपनी जेब और ज्यादा ढ़ीली करनी पड़ेगी। दरअसल, शिंदे सरकार ने नए वाहनों के लिए "फेवरेट नंबर" की फीस में परिवर्तन किया है। नए परिवर्तन के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब '0001' के लिए शुल्क चार लाख से बढ़ाकर छह लाख कर दिया गया है। वहीं,  आउट-ऑफ-सीरीज़ वीआईपी नंबर की कीमत अब 18 लाख रुपये तक कर दी गई है। ये कीमत मध्यम श्रेणी की कारों की कीमत के बराबर ही है। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने 30 अगस्त को इस बारे में अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि चार पहिया वाहनों के लिए फेवरेट नंबर '0001' की कीमत मौजूदा 3 लाख रुपये से बढ़कर 5 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए शुल्क मौजूदा 50,000 रुपये से दोगुना होकर 1 लाख रुपये हो जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि वीआईपी नंबरों की सबसे ज्यादा मांग मुंबई, पुणे, ठाणे, रायगढ़, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर और नासिक जैसे शहरों में रहती है। इसीलिए '0001' नंबर के लिए वीआईपी शुल्क चार लाख से बढ़ाकर छह लाख कर दिया गया है। 

इसमें यह भी कहा गया है कि संशोधित 'तीन गुना मूल शुल्क' चार पहिया और उससे अधिक पहिया वाले वाहनों के लिए 15 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए यह तीन लाख रुपये होगा। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने पति-पत्नी, बेटों और बेटियों सहित परिवार के सदस्यों के लिए वीआईपी नंबरों के ट्रांसफर की अनुमति भी दी है। इससे पहले ऐसे नंबर के ट्रांसफर पर प्रतिबंध था। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र ने हर पंजीकरण सीरीज में 240 वीआईपी नंबरों की पहचान की है। इनमें 0001 के अलावा 0009, 0099, 0999, 9999 और 0786 जैसे नंबर हैं। ऐसे नंबरों के लिए परिवहन विभाग ने अलग अलग शुल्क तय किए हैं। जैसे- चार पहिया वाहनों और अधिक के लिए शुल्क 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए मौजूदा 20,000 रुपये के बजाय 50,000 रुपये कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें