फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: होटल, रेस्टोरेंट व मॉल रात 10 बजे तक खुले रहेंगे, तीसरी लहर में लॉकडाउन पर यह बोले मंत्री टोपे

Wed, 11 Aug 2021 07:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में अब होटलें व रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक  खुले रह सकेंगे। पहले इन्हें शाम चार बजे तक  ही संचालन की अनुमति थी। 
 
विज्ञापन
mumbai taj hotel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना मरीज कम होने व हालात सुधरने के बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन में और रियायतें देना शुरू कर दी हैं। बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की कि अब पूरे राज्य में होटल व रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खुले रह सकेंगे। अब तक इन्हें शाम 4 बजे तक खुला रखने की इजाजत थी। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में अब शॉपिंग मॉल भी रात 10 बजे तक खुले रह सकेंगे, लेकिन वहां जाने वालों का पूर्ण टीकाकरण जरूरी होगा। मॉल में जाने वालों को वहां प्रवेश से पहले अपने वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाने होंगे। यह पूछने पर तीसरी लहर में लॉकडाउन कब लगेगा? मंत्री टोपे ने कहा कि जब रोजाना ऑक्सीजन की जरूरत बढ़कर 700 टन तक पहुंच जाएगी तो पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि केंद्र से जो हमने चाहा है, वह मिलेगा या नहीं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें