फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़चिरौली एनकाउंटर: करीब 100 नक्सलियों ने की थी अंधाधुंध गोलीबारी, 50 लाख का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे भी ढेर

Sun, 14 Nov 2021 09:42 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Gadchiroli Naxali Attack: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी खूंखार नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे मारा गया।
विज्ञापन
गढ़चिरौली एनकाउंटर में नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे भी ढेर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली एनकाउंटर में पुलिस ने 50 लाख के इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे को मार गिराया। बताया जाता है कि मिलिंद तेलतुम्बडे भीमा कोरेगांव मामले में वांछित आरोपी था। दरअसल, शनिवार को मुंबई से करीब 900 किलोमीटर दूर पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 26 नक्सली मारे गए।

विज्ञापन


इस बीच पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के मर्दिनटोला वन में जब शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई तो 100 से ज्यादा नक्सलियों ने अपने अत्याधुनिक हथियारों से सी-60 कमांडो और विशेष कार्रवाई दल (एसएटी) के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। मुठभेड़ के बाद गढ़चिरौली के ग्यारापट्टी के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।



भीमा-कोरेगांव मामले में आरोपी था मिलिंद
मिलिंद तेलतुम्बडे पर पुणे पुलिस के एल्गार परिषद-भीमा कोरेगांव जातिगत दंगों में शामिल होने का भी आरोप था। मिलिंद की पत्नी भी माओवाद संगठन में थी, जिसे 2011 में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


करीब 10 घंटे तक चली मुठभेड़
गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि  हमें दो दिन पहले सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली जंगल के एरिया में छिपे हैं। जिसके बाद सर्चिंग की गई। कल सुबह 6 बजे के आस-पास नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया, फायरिंग चार बजे तक चली। हमले में 4 जवान ज़ख्मी हुए, 26 नक्सल मारे गए जिसमें 6 महिला और 20 पुरुष हैं।

ऐसे शुरू हुई मुठभेड़ 
गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि मुठभेड़ सुबह मर्दिनटोला वन क्षेत्र के कोरची में शुरू हुई जब सी-60 पुलिस कमांडो की एक टीम तलाशी अभियान चला रही थी। मुठभेड़ में चार पुलिस कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया। यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है।

चार जवान घायल
मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद इन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इन्हें नागपुर के क्रिटिकल केयर कॉमप्लेक्स ऑफ ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें