इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के पनवेल की करनाला नगरी सहकारी बैंक घोटाला मामले में ईडी ने चेयरमैन विवेकानंद शंकर पाटिल को गिरफ्तार किया है। यह मामला 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक घोटाले से संबंधित है। पाटिल पीडब्ल्यूपी के पूर्व विधायक हैं।
पाटिल पर बैंक के अध्यक्ष रहते हुए 500 करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी का आरोप है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि पाटिल से पूछताछ की जा रही है। उन्हें मंगलवार रात में ही हिरासत में लिया गया था। पूर्व विधायक को धन शोधन निवारण अधिनियम (मनी लांड्रिंग रोधी कानून) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
यह मामला नवी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा पिछले साल फरवरी में पूर्व विधायक और लगभग 75 अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। इसमें करनाला नगरी सहकारी बैंक में 512.54 करोड़ रुपए की अनियमितता का आरोप था। बैंक का मुख्यालय पनवेल में है।
पुलिस ने पूर्व में पनवेल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पाटिल के अलावा उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कई अन्य लोगों को आरोपी के रूप में नामित किया था, जिन्होंने संस्था से ऋण लिया था। यह धोखाधड़ी का मामला उसी आधार पर दायर किया गया था।