फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पांचवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 06 Oct 2021 02:57 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, चंद्रपुर

सार

पांचवीं कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में चंद्रपुर जिले के एक गांव में जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक गांव में जिला परिषद स्कूल के प्रधानाध्यापक पर पांचवीं कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी प्रधानाध्यापक ने अन्य छात्रों को बाहर भेजने के बाद सोमवार को स्कूलों को फिर से खोलने के पहले दिन एक कक्षा के अंदर कथित तौर पर छेड़छाड़ की इस घटना को अंजाम दिया, कुछ छात्रों ने इस घटना को देखा।

पीड़ित लड़की ने घर लौटने के बाद अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह खबर फैलते ही लोगों का एक समूह प्रधानाध्यापक से लड़ने-भिड़ने के लिए स्कूल के बाहर जमा हो गया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें