आरिफ नसीम खान के खिलाफ दर्ज हुए इस केस के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में सत्ता में बैठी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान पर एक महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरिफ नसीम खान के अलावा 4 अन्य लोगों पर भी केस दर्ज हुआ है। यह मामला मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509, 506, 323, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान के खिलाफ दर्ज हुए इस केस के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इस मामले पर आरिफ ने भी अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है। महाराष्ट्र में अभी कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन की सरकार सत्ता में हैं। इस गठबंधन को महाविकास अघाड़ी नाम दिया गया है।