फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: टीके की दोनों खुराकें ले चुके 0.25 फीसदी लोग हुए संक्रमित, उप मुख्यमंत्री ने की नियम मानने की अपील

Fri, 01 Oct 2021 04:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

एक समय में कोरोना वायरस से देश में सर्वाधिक प्रभावित राज्य रहे महाराष्ट्र में अब स्थिति काबू में दिख रही है। राज्य के उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पुणे में इस महामारी के खिलाफ टीकाकरण करवाने के बावजूद संक्रमित हुए लोगों के आंकड़ों के बारे में जानकारी दी। वहीं, मुंबई में मेयर किशोरी पेडनेकर ने 8वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को चार अक्तूबर से दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को पुणे में एक प्रेसवार्ता में राज्य में कोरोना की स्थिति पर बात की। उन्होंने कहा कि हमने एक सर्वे करवाया था। इसमें पता चला है कि ऐसे करीब 0.19 फीसदी लोग जिन्हें टीके की पहली खुराक लगी, कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। वहीं, 0.25 फीसदी लोग कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराकें लगवाने के बाद भी इस संक्रमण का शिकार हुए हैं। 

विज्ञापन


एनसीपी नेता पवार ने कहा कि इसे लेकर विशेषज्ञों ने हमें बताया है कि जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी थीं, वह कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे थे और वायरस की खुद तक पहुंच को आसान बना रहे थे, जिसके चलते वह संक्रमित हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि अब प्रतिबंधों में राहतें दिने जाने के बावजूद हमें सतर्क रहना चाहिए और कोविड नियमों का पालन करना चाहिए।  

मुंबई में चार अक्तूबर से खुलेंगे 8वीं से 12वीं तक के स्कूल
उधर, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आठवीं से 12वीं कक्षा तक स्कूलों को चार अक्तूबर से फिर से खोलने का फैसला किया गया। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि छात्रों को स्कूल आने के लिए अपने अभिभावकों से अनुमति लेनी होगी, एक कक्षा में केवल 20-25 बच्चों को बैठने की अनुमति होगी। इसके अलावा मास्क पहनना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना जरूरी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें