महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सोमवार को बाढ़ प्रभावित सांगली जिले का दौरा करने गए थे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोकने की कोशिश की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गई।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित जिले सांगली का दौरा किया। वहीं, इससे पहले सांगली में भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने हरबत रोड पर मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश भी की। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया।
विज्ञापन
वहीं, इलाके का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि मैं राहत पैकेज के बारे में झूठ नहीं बोल सकता हूं लेकिन हर संभव मदद उपलब्ध करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं आश्वासन देता हूं कि कोई भी सहायता से वंचित नहीं रहेगा। बता दें कि राज्य के कई हिस्से बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं।