फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सीआईडी ने वसूली मामले में परमबीर सिंह को पेश होने को कहा

Sun, 28 Nov 2021 01:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।

सार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र में वसूली के पांच मामले दर्ज हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अस्थायी संरक्षण दिया है।
विज्ञापन
परमबीर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को उनके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के दो मामलों में बयान दर्ज कराने के लिए अगले हफ्ते पेश होने को कहा है। इन दोनों मामलों की महाराष्ट्र सीआईडी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि सीआईडी ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी को इस बाबत नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि बहुत संभव है कि सिंह सीआईडी के समक्ष उसके नवी मुंबई के बेलापुर कार्यालय में उपस्थित हों। एजेंसी दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने और ठाणे के कोपरी पुलिस थाने में सिंह के खिलाफ वसूली के दर्ज दो मामलों की जांच कर रही है।

अधिकारी ने कहा, सीआईडी इस मामले में सिंह की भूमिका को जानना चाहती है। इसलिए उनसे पेश होने को कहा गया है। उनसे पूछने के लिए प्रश्नावली भी तैयार की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले सीआईडी ने मरीन ड्राइव थाने में दर्ज मामले में निरीक्षक नंद कुमार गोपाले और आशा कोर्के को गिरफ्तार किया था। चंडीगढ़ से बीते बृहस्पतिवार को मुंबई आए सिंह मुंबई अपराध शाखा के समक्ष उपस्थित हुए जबकि अगले दिन उनसे ठाणे नगर पुलिस ने पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें