फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: भाजपा नेताओं को फर्जी मामलों में फंसा रहे, केंद्रीय मंत्री दानवे का सवाल- सीएम बीमार व गृह मंत्री लापता, किससे करें बात?

Sat, 01 Jan 2022 07:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद में पत्रकारों से चर्चा में रावसाहब दानवे ने यह बात कही। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की 12 नवंबर को स्पाइन सर्जरी हुई थी और वह 2 दिसंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। वह महाराष्ट्र विधानसभा के 22 से 28  दिसंबर तक चले शीत सत्र के दौरान वह सदन में भी नहीं आए थे। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार में कोई बात करने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री बीमार हैं और राज्य के गृह मंत्री लापता हैं।  

विज्ञापन


औरंगाबाद में पत्रकारों से चर्चा में रावसाहब दानवे ने यह बात कही। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की 12 नवंबर को स्पाइन सर्जरी हुई थी और वह 2 दिसंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। वह महाराष्ट्र विधानसभा के 22 से 28  दिसंबर तक चले शीत सत्र के दौरान वह सदन में भी नहीं आए थे। 

बदले की भावना से दर्ज किए जा रहे केस
दानवे ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से अपराध दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन हमें अदालतों पर भरोसा है। हालांकि हम यदि इन मामलों में राज्य की सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार से बात करना चाहें तो हमें पता नहीं है किससे बात करें। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है और गृह मंत्री लापता हैं तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी नदारद हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह इन्हें 'लापता' कैसे बता रहे हैं।

गठबंधन के तीनों दल नहीं मिला रहे आपस में रुख
उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के तीनों दल कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना स्थानीय निकाय के चुनावों व विधानसभा स्पीकर के पद को लेकर एक दूसरे से रुख नहीं मिला रहे हैं। रेल राज्यमंत्री दानवे ने कहा कि केंद्र सरकार 70 रेलवे स्टेशनों का निर्माण करने जा रहा है। इनके निर्माण के ठेके अगले माह जारी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें