भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी और जीत के साथ साल 2021 को अलविदा कहा। भारतीय टीम ने सेंचुरियन के मैदान में मेजबान टीम को 113 रनों के बड़े अंतर से हराकर इस मैदान पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी और जीत के साथ साल 2021 को अलविदा कहा। भारतीय टीम ने सेंचुरियन के मैदान में मेजबान टीम को 113 रनों के बड़े अंतर से हराकर इस मैदान पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू से अपना दबदबा कायम रखा और आखिरी दिन घातक गेंदबाजी के दम पर मुकाबला जीतने में सफल रही। टीम इंडिया अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त लेकर अगली चुनौती की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
भारतीय टीम को अब नए साल और नए मैदान में दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में सोमवार से मैच खेला जाएगा। जीत से गदगद और बढ़े हुए मनोबल के साथ टीम इंडिया ने वांडरर्स में अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत की तलाश में जोर लगा रही टीम इंडिया ने यहां नेट्स में पसीना बहाया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के अभ्यास सत्र का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया। ट्वीट के कैप्शन में लिखा, 'हम यहां दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए वांडरर्स में हैं... नया दिन, नया साल, नई शुरुआत, वही फोकस। लेट्स गो'
विज्ञापन
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2018 में इसी मैदान पर तीसरे और फाइनल टेस्ट मैच में 63 रनों से हराया था। ऐसे में टीम इंडिया उस जीत को फिर से दोहराना चाहेगी और दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के सपने को साकार करना चाहेगी।