फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: राज्यपाल कोश्यारी ने कहा- पत्रकारों की लेखनी में गलत चीजों को सामने लाने की होनी चाहिए ताकत

Wed, 21 Jul 2021 03:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि पत्रकारिता एक जोखिम भरा काम है, इसके बावजूद समाज के लिए यह जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना महत्वपूर्ण है। समाज की बुरी चीजों के साथ-साथ अच्छी चीजें भी सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : facebook.com/bsKoshyari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्रकार अपने विचारों का समाज गढ़ते हैं। पत्रकारों की लेखनी में गलत चीजों को लाने की ताकत होती है, इसलिए पत्रकारों को अपनी लेखनी की धार को तेज करने की जरूरत है।

विज्ञापन


मंगलवार को राजभवन में मंत्रालय व विधानमंडल पत्रकार संघ के वार्षिक पत्रकारिता पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने यह बात कही।

राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि पत्रकारिता एक जोखिम भरा काम है, इसके बावजूद समाज के लिए यह जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना महत्वपूर्ण है। समाज की बुरी चीजों के साथ-साथ अच्छी चीजें भी सामने आनी चाहिए। पत्रकारिता को यदि समग्र दृष्टि से किया जाए तो वह निश्चित रूप से समाज के लिए पथ प्रदर्शक होगी।
विज्ञापन


राज्यपाल ने मंत्रालय व विधानमंडल पत्रकार संघ-2020 के लिए ‘जीवन गौरव पुरस्कार’ वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश बाल जोशी को प्रदान किया गया। जबकि वरिष्ठ पत्रकार चंदन शिरवाले को ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार किरण तारे व औरंगाबाद के सिद्धार्थ गोडम को राज्य स्तरीय ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार’ प्रदान किया गया। राज्यपाल ने पुरस्कार विजेता पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि सभ्य समाज के निर्माण के लिए अच्छी पत्रकारिता महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें