कोरोना टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल महाराष्ट्र एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में पूरी तरह से टीकाकरण कराने वाले लोगों की सही संख्या 1,00,64,308 है।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया कि सोमवार शाम चार बजे तक 3,75,974 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। इसमें कहा गया है कि राज्य में अब तक 3.16 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीके की पहली खुराक मिल चुकी है।