फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: तलिये गांव के लापता 31 लोग होंगे मृत घोषित, सर्च अभियान समाप्त 

Mon, 26 Jul 2021 05:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रायगढ़

सार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तलिये गांव में अब तक 53 की मौत की पुष्टि हो गई है। 31 लोग लापता हैं, उन्हें प्रशासन मृत घोषित करने जा रहा है। 
 
विज्ञापन
रायगढ़ में भूस्खलन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तलिये गांव में पिछले सप्ताह भूस्खलन के बाद लापता लोगों की खोजबीन का अभियान सोमवार को बंद कर दिया गया। जिला प्रशासन ने कहा है कि लापता 31 लोगों को मृत घोषित किया जाएगा। अब तक इस गांव में 53 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और पांच घायल हैं। 

विज्ञापन


रायगढ़ की कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया कि तलिये गांव के 31 लोग अब भी लापता हैं, उन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार मृत घोषित किया जाएगा। तलिये गांव महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के अंतर्गत आता है। गत गुरुवार को यहां भारी वर्षा के दौरान भीषण भूस्खलन हुआ था। इसकी चपेट में आकर गांव के कई मकान जमींदोज हो गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें