महाराष्ट्र विधानमंडल ने सोमवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले सप्ताह निधन हो गया था।बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही विधानमंडल के दोनों सदनों ने भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले सप्ताह निधन हो गया था।
मनोहर जोशी अविभाजित शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री थे और उन्होंने 1995-1999 के दौरान इस पद को संभाला था। वह संसद के सदस्य के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे जब वाजपेयी सरकार सत्ता में थी। जोशी को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुंबई के एक अस्पताल में शुक्रवार को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। पूरक मांगों और शोक प्रस्ताव के सदन के पटल पर रखे जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।