फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Assembly: 'पचास हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स किए गए जब्त', देवेंद्र फडणवीस ने सदन में दी जानकारी

Fri, 15 Dec 2023 03:40 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीते दिनों राज्य में तकरीबन पचास हजार करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नशे से जुड़े आंकड़ों को पेश किया है। विधानसभा में चर्चा के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने बीते दिनों राज्य में लगभग पचास हजार करोड़ की दवाएं जब्त की है। शिवसेना(यूबीटी) विधायक रवींद्र वायकर के सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


बता दें मुंबई पुलिस ने हाल ही में 300 करोड़ रूपये मूल्य का 151 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था। कई छापेमारी के दौरान कई शहरों से 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन छापेमारी में नासिक जिले के एमआईडीसी शिंदे गावं में एक कारखाने में छापेमारी भी शामिल थी। विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस ने मुंबई में दो 2,200 छोटी दुकानों पर नज़र रखी है। साथ ही कई दुकानों पर कार्रवाई करते हुए नशे से जुड़ी दवाएं हटाई गई।

विधानसभा में सवालों का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार आयात किए जा रहे हर उन रसायनों पर नजर रख रही है, जिनका इस्तेमाल नशे पदार्थ के लिए इस्तेमाल की जाती है। हमने यह भी पाया है कि बंद फैक्ट्री साइटों का इस्तेमाल दवा उत्पादन के लिए किया जा रहा है।मुंबई पुलिस द्वारा 300 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं के भंडाफोड़ के बाद, विपक्ष और सत्ता पक्ष ने मुख्य आरोपी ललित पाटिल को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान आगजनी पर SIT गठित की जाएगी

बीड जिले में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान आगजनी की जांच के लिए अगले दो दिनों में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। इसकी जानकारी विधानसभा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को दी। बता दें नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन हिंसक हो गया था। अक्तूबर माह के अंत में मध्य महाराष्ट्र के बीड़ में एनसीपी के विधायकों संदीप क्षीरसागर और प्रकाश सोलंके के घरों को आग लगा दी गई थी। फडणवीस ने कहा कि घटना में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा।
 
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधान परिषद ने लोकायुक्त विधेयक पारित

महाराष्ट्र विधान परिषद ने शुक्रवार को लोकायुक्त विधेयक 2022 पारित कर दिया। इसके तहत मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाया गया है। यह विधेयक पिछले साल के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानसभा द्वारा पारित किया गया था। लेकिन आपत्तियों के बाद विधेयक को एक संयुक्त समिति को भेजा गया था। कुछ सिफारिशों को शामिल किए जाने के बाद शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने इसे फिर से उच्च सदन में रखा और शुक्रवार को इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें