फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: साकीनाका दुष्कर्म व हत्याकांड का आरोप पत्र 18 दिन में दायर, 350 पेजों में घटना का काला चिट्ठा

Tue, 28 Sep 2021 08:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने 'निर्भया-2' केस के दरिंदे के खिलाफ मात्र 18 दिन में जांच पूरी कर ली है। आरोपी को जल्द सजा दिलाने के लिए ताबड़तोड़ पड़ताल की गई।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के साकीनाका इलाके में एक वाहन में महिला के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोप पत्र दायर कर दिया। 350 पेज की चार्जशीट में दरिंदगी की दास्ता व आरोपी की हैवानियत का पूरा कच्चा चिट्ठा है, जो उसे सजा दिलाने का आधार बनेगा।

विज्ञापन


10 सितंबर 2021 को साकीनाका में हुए दुष्कर्म व जघन्य हत्याकांड को दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया केस की पुनरावृत्ति मानते हुए निर्भया कांड-2 की संज्ञा दी गई है। साकीनाका में 30 साल की महिला के साथ दरिंदगी की घटना के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह अभी न्यायिक हिरासत में जेल में है। महिला की मुंबई के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

महिला के प्राइवेट पॉर्ट में डाली लोहे की रॉड
मुंबई के साकी नाका इलाके में हुए दुष्कर्म के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसमें आरोपी के खिलाफ कई सबूत दिखे।  सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, घटना नौ-दस सितंबर की दरमियानी रात  2.30 से 3 बजे के बीच की थी। एक फुटेज में आरोपी पीड़िता के साथ दरिंदगी कर रहा है और महिला को पीट रहा था। उसने लोहे की रॉड से महिला पर हमला किया। दूसरे फुटेज में दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डालकर दरिंदगी पर उतारु दिखा था। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी चालाकी से महिला को ऑटो में डालकर वहां से फरार हो जाता है।
विज्ञापन


सीएम ठाकरे ने कहा था- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दुष्कर्म की घटना पर दुख जताते हुए आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने का निर्देश दिया था। ठाकरे ने पुलिस कमिश्नर से जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी कहा था कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें