फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक: डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए 30 लोग, इनमें से 28 ग्रामीण क्षेत्रों के

Sat, 07 Aug 2021 07:37 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

  • नासिक में 30 लोग डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए 
  • जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे की लैब में भेजे गए थे सैंपल
  • कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुआ भंडारा जिला
विज्ञापन
डेल्टा प्लस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के मामले फिलहाल थमते नजर नहीं आ रहे हैं। महाराष्ट्र से लगातार डेल्टा वैरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। नासिक में शुक्रवार को 30 लोग डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए। इनमें से 28 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। 

विज्ञापन


नासिक जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. किशोर श्रीनिवासन ने बताया कि हमने इनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे की लैब में भेजा था और ये लोग डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए। 


 कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुआ भंडारा जिला

वहीं, महाराष्ट्र का भंडारा जिला कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो गया है। जिले में कोविड-19 के एकमात्र मरीज को ठीक होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। स्थानीय जिला प्रशासन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मरीज सामने नहीं आया।

विज्ञापन


जिला सूचना अधिकारी के मुताबिक, भंडारा जिले में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनकी जांच करने के बाद बेहतर प्रबंधन के साथ इलाज किया गया और सभी के सामूहिक प्रयासों से ही 15 महीनों के बाद जिला कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो सका है।

भंडारा के जिलाधिकारी संदीप कदम ने कहा कि प्रशासन के सामूहिक प्रयासों और लोगों के सहयोग ने जिले को कोरोना वायरस से मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें