एमजीएल ने कहा कि उसे सीएनजी के आधार मूल्य में 20 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी में 2 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्र द्वारा पिछले सप्ताह घोषित घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में 62 प्रतिशत की भारी वृद्धि के बाद, महानगर गैस लिमिटेड ने सोमवार को सीएनजी और पीएनजी के खुदरा मूल्य में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर दी।
विज्ञापन
एमजीएल ने एक बयान में कहा कि लागत में भारी वृद्धि को देखते हुए कंपनी सीएनजी के आधार मूल्य में 20 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी में 2 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि करने के लिए बाध्य है।
एमजीएल ने कहा कि री-गैसीफाइड तरलीकृत प्राकृतिक गैस की कीमत भी अब ऐतिहासिक ऊंचाई पर है, इसके कारण गैस की खरीद की लागत में बड़ी वृद्धि हुई है। इसने हमें मूल्य संशोधन कर दाम बढ़ाने के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन
मुंबई और उसके आसपास सीएनजी और घरेलू पीएनजी का मूल्य क्रमशः स्लैब 1 ग्राहकों के लिए 54.57 रुपये/किलोग्राम और 32.67 रुपये/एससीएम और स्लैब 2 ग्राहकों के लिए 38.27 रुपये/एससीएम होगा।