फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटके: अरुणाचल प्रदेश में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता

Sat, 04 Sep 2021 06:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रदेश के चांगलंग इलाके में शाम पांच बजकर 35 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोग डर की वजह से अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले साल देशभर में आए 965 भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में कुल 965 भूकंप आए जो काफी बड़ा आंकड़ा है  चौंकाने वाली बात यह है कि देश की राजधानी नई दिल्ली और एनसीआर इलाके में भूकंप के 13 झटके महसूस किए गए और सभी की  रिक्टर स्केल पर तीव्रता तीन से अधिक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें