आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद द्वारा मकर संक्रांति तक मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में घर-घर पूरे चावल और मंदिर का पत्रक बांटकर निमंत्रण देने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा संगठन ने भी अपने जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं के साथ मंदिरों में सफाई अभियान चलाने, दीप-दाप, भजन-पूजन और घरों में रंगोली के साथ दीपक जलाने को प्रेरित करने के लिए कहा गया है।